युवक ने लगाई फांसी, 9 महीने से मायके में रह रही पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप. पिता बोले- 25 लाख रुपये की मांग से बेटा था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Young man hangs himself; wife, who had been living at her parents' home for nine months, accused of harassment. Father claims son was distressed over a demand for ₹25 lakh; police investigating.

युवक ने लगाई फांसी, 9 महीने से मायके में रह रही पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप. पिता बोले- 25 लाख रुपये की मांग से बेटा था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी/रत्नाबांधा : धमतरी शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के पिता ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है.
मृतक के पिता मंगलू राम देवांगन का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही जयप्रकाश और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पिता के मुताबिक पत्नी बार-बार मायके चली जाती थी और कथित तौर पर दोबारा साथ रहने के लिए करीब 25 लाख रुपये की मांग की जाती थी.
करीब 9 महीने से मायके में रह रही थी पत्नी
परिजनों के मुताबिक जयप्रकाश की शादी करीब चार साल पहले हुई थी. शादी के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. मृतक के पिता का दावा है कि उनकी बहू पिछले करीब 9 महीने से मायके में रह रही थी. जयप्रकाश जब उसे लेने जाता था. तो कथित तौर पर उससे पैसों की मांग की जाती थी. साथ ही धमतरी क्षेत्र में नहीं रहने की बात कहे जाने का भी आरोप लगाया गया है.
परिजनों का कहना है कि लगातार चल रहे विवाद और पारिवारिक हालात को लेकर जयप्रकाश काफी परेशान रहने लगा था. इसी बीच उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग
बेटे की मौत के बाद पिता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने भी पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
इधर पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे. जांच के दौरान अगर किसी तरह की प्रताड़ना या आपराधिक भूमिका सामने आती है. तो सबूतों के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. युवक ने किन हालात में खुदकुशी जैसा कदम उठाया. इसका स्पष्ट खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb