पुलिस हिरासत से आरोपी का ‘फिल्मी’ फरार, झटका देकर गिराया चलती बाइक, पुलिसकर्मियों को दांत से काटकर जंजीर समेत लापता, तलाश जारी

Accused makes a ‘filmy’ escape from police custody: he jerked the moving bike to cause a fall, bit the police officers, and vanished along with the chain; a search is underway.

पुलिस हिरासत से आरोपी का ‘फिल्मी’ फरार, झटका देकर गिराया चलती बाइक, पुलिसकर्मियों को दांत से काटकर जंजीर समेत लापता, तलाश जारी

जशपुर/कुनकुरी : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर की कुनकुरी में एक आरोपी द्वारा पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दो पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल से कुनकुरी थाना लेकर आ रहे थे. इसी दौरान आरोपी ने अचानक झटका देकर चलती मोटरसाइकिल गिरा दिया और फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुनकुरी क्षेत्र के डीपाटोली निवासी बताए जा रहे विकाश एक्का उर्फ नानहू को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी. पुलिसकर्मी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर कुनकुरी थाना ला रहे थे. इसी दौरान ईशा क्लिनिक के पास आरोपी ने अचानक झटका देकर चलती मोटरसाइकिल गिरा दिया.
आरोपी को पकड़ने के लिए दोनों पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद सड़क पर ही आरोपी और पुलिसकर्मियों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हुई. इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को दांत से काटकर खुद को छुड़ाया और हाथ में लगी जंजीर समेत मौके से फरार हो गया.
मामले की खबर मिलते ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई. संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है. फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb