बोरी में ठूंसकर-बोल्डर बांधकर कुएं में फेंकी सड़ी-गली लाश, एक हफ्ते में दूसरे खौफनाक हत्याकांड से महासमुंद में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

A decomposed body was stuffed into a sack and thrown into a well after being tied to a boulder. The second horrific murder in a week has caused a sensation in Mahasamund, with police investigating.

बोरी में ठूंसकर-बोल्डर बांधकर कुएं में फेंकी सड़ी-गली लाश, एक हफ्ते में दूसरे खौफनाक हत्याकांड से महासमुंद में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद : शांति की मिसाल माना जाने वाला महासमुंद अब जुर्म की आग में जल रहा है. जहां कभी लोग बेखौफ घूमते थे. वहां अब हर रोज नई सनसनी फैल रही है. अभी पिछले हफ्ते जिले में एक भयानक घटना ने सबको हिला दिया था. लेकिन उसका घाव भरने से पहले ही एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आ गया है.
इस बार बागबाहरा रोड पर स्थित लभरा खुर्द इलाके में सब स्टेशन के ठीक पीछे एक पुराने सुनसान कुएं ने अपना राज खोल दिया. स्थानीय लोगों को तेज सड़न की बदबू आने लगी. पहले तो उन्होंने अनसुना कर दिया. लेकिन जब बदबू असहनीय हो गई तो उन्होंने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब कुएं में झांकी. तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
बोरी में बंद मिला शव 
कुएं के गहरे पानी में एक बोरी तैर रही थी. जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव ठूंस दिया गया था. हत्यारों ने बेहद क्रूर और सोची-समझी योजना बनाई थी. शव को बोरी में बंद करने के बाद उसे मोटी रस्सी से कसकर बांधा गया. फिर भारी-भरकम बोल्डर (बड़े पत्थर) लटकाकर पूरे पैकेट को कुएं में फेंक दिया गया. ताकि शव हमेशा के लिए पानी के नीचे दबा रहे और कभी किसी को भनक न लगे. लेकिन सड़न की प्रक्रिया ने उनके प्लान को नाकाम कर दिया. बदबू ने पूरा राज फाश कर दिया.
बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया शव
फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकाला. शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा, निशानियाँ या पहचान के कोई भी साफ संकेत बाकी नहीं थे. पुलिस अब पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट्स खंगाल रही है. डीएनए टेस्ट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आसपास के CCTV फुटेज- हर एंगल से जांच तेज कर दी गई है.
मर्डर का तरीका बेहद पेशेवर
पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि हत्या का तरीका बेहद पेशेवर और ठंडा दिल वाला है. हत्यारा या हत्यारों ने शव को इस तरह छिपाने की कोशिश की कि लंबे समय तक मामला दबा रहता. लेकिन प्रकृति ने अपना फैसला सुना दिया.
नशे का जहर और युवाओं का बिगड़ता भविष्य 
यह घटना महासमुंद में लगातार बढ़ रहे अपराधों की नई कड़ी है. स्थानीय लोग अब खुलकर बोल रहे हैं “नशे का जाल पूरे इलाके को निगल रहा है.” युवा पीढ़ी नशे की लत में फंसकर छोटी-छोटी बातों पर हिंसा और अपराध की राह पर चल पड़ रही है. एक हफ्ते के अंदर बैक-टू-बैक दो ऐसी भयानक घटनाएं होने से पूरे जिले में दहशत फैल गई है. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अब शाम ढलते ही घरों में सिमटने लगे हैं.
पुलिस ने गंभीरता से लिया मामला
महासमुंद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. एसपी ने कहा कि इस सनसनीखेज हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा. लेकिन आम जनता अब सिर्फ वादों से नहीं, ठोस कार्रवाई से संतुष्ट होना चाहती है.
लोगों की पुलिस से मांग
नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए
युवाओं में जागरुकता बढ़ाई जाए
इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए
यह घटना महासमुंद की बदलती सूरत का साफ आईना है. एक तरफ पुलिस नशा तस्करों पर स्ट्राइक कर रही है, दूसरी तरफ ऐसे क्रूर हत्याकांड लगातार हो रहे हैं. सवाल यह है कि कब तक महासमुंद के लोग इस डर के साए में जीते रहेंगे?
पुलिस की लोगों से अपील 
अगर किसी को इस मामले में कोई जानकारी हो. कोई शक हो या कोई सुराग मिले. तो फौरन नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन पर संपर्क करें. आपकी एक खबर इस गुत्थी को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है. 
महासमुंद अब सतर्क हो चुका है… लेकिन असल सवाल यह है क्या प्रशासन भी सतर्क है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t