बलौदाबाजार में साइबर ठगी का अनूठा मामला, खुद को बताया ASP, पति के विवाद में समझौता कराने का झांसा देकर उड़ाए 4 हजार रुपये, जांच में जुटी पुलिस
A unique case of cyber fraud in Balodabazar: A woman posing as an ASP duped a man of Rs 4,000 by promising to settle a dispute with her husband; police investigating.
बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के गीधपुरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां अज्ञात व्यक्ति ने खुद को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बताकर 4 हजार रुपये की ठगी कर ली. यह मामला बलौदा बाजार जिले के गीधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 अप्रैल को दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया. इस मामले में शिकायत के बाद महिला परस बाई के खिलाफ गीधपुरी थाने में जुर्म दर्ज किया गया. इसी बीच महिला के पति कृपाराम के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. जिसने खुद को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बताते हुए मामले में हस्तक्षेप करने और आपसी समझौता कराने का भरोसा दिलाया. आरोपी ने बातों में उलझाकर फोन पे के जरिए 4 हजार रुपये की ठगी कर ली.
जब कृपाराम को ठगे जाने का एहसास हुआ. तो वह शिकायत लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के पास पहुंचा. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल से जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है. इस घटना ने एक बार फिर आम जनता की सुरक्षा और साइबर अपराधियों की बढ़ती हिम्मत पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस के मुताबिक इस तरह के फर्जी कॉल के मामले पहले रायपुर और बिलाईगढ़ जैसे जिलों में सामने आ चुके हैं. लेकिन बलौदा बाजार जिले में यह पहला मामला बताया जा रहा है.
पुलिस ने लोगों से अपील किया कि अनजान फोन कॉल पर भरोसा न करें. किसी भी अधिकारी के नाम पर पैसे की मांग होने पर सतर्क रहें. ऐसे मामलों की फौरन नजदीकी थाने में शिकायत करें. फिलहाल पुलिस साइबर जांच में जुटी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



