संतोषी नगर में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल, मारपीट के बाद पत्थर से फोड़ा सिर, महिलाओं के साथ भी हाथापाई, पुलिस कर रही मामले की जांच
A fierce clash broke out between two groups in Santoshi Nagar, with one head being broken with a stone after the fight, and women also being manhandled. Police are investigating the matter.
रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषीनगर-दुर्गापारा इलाके में देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और मारपीट की घटना सामने आई. आरोप है कि एक युवक का सिर पत्थर से फोड़ दिया गया. वहीं महिलाओं के साथ भी हाथापाई की गई. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरु हुई थी. जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक पक्ष ने बाहरी लड़कों को बुलाकर हमला कराया. इस दौरान लाठी-डंडे और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया. मारपीट में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसका सिर पत्थर लगने से फट गया. उसे अस्पताल ले जाया गया.
घटना के दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है. कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन्हें धक्का दिया गया और अभद्र व्यवहार किया गया. घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी जैसी स्थिति दिखाई दे रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है. बवाल के बाद दोनों पक्ष टिकरापारा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है. इस मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी विनय बघेल ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



