राजिम में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, जातरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पिता की मौत, बेटा घायल, परिवार में पसरा मातम

A high-speed motorcycle lost control and collided with a divider in Rajim, killing a father on his way to attend a jatra event, injuring his son and leaving the family in mourning.

राजिम में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, जातरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पिता की मौत, बेटा घायल, परिवार में पसरा मातम

राजिम : राजिम इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि उसके बेटे को मामूली चोट आई है. पुलिस ने दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम दुलना निवासी डिगेश्वर साहू ने बताया कि 31 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे वह अपने मोटरसाइकिल तथा उसका भाई धमेन्द्र साहू दूसरे मोटरसाइकिल में अपने पिता तुलसीराम साहू को बैठाकर ग्राम पोटिया (गरियाबंद) में आयोजित जातरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1.30 बजे वे ग्राम श्यामनगर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक डिवाइडर से टकरा गई.
इस टक्कर के बाद पीछे बैठे तुलसीराम साहू अचानक असंतुलित होकर बाइक से गिर गए. जिससे उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई. हादसे के बाद दोनों भाईयों ने फौरन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम लाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB