तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में देर रात घर से ड्यूटी जा रहे CSEB कर्मचारी की मौत

A high-speed unidentified vehicle hit a bike rider, killing a CSEB employee who was on his way to duty late at night.

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में देर रात घर से ड्यूटी जा रहे CSEB कर्मचारी की मौत

कोरबा : कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में  सीपेट के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 साल के बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दीपेंद्र पटेल उम्र 26 साल कटघोरा के बरपाली गांव का निवासी था. दीपेंद्र पटेल कल रात करीब 10 बजे अपने घर बरपाली से दर्री स्थित सीएसईबी पावर प्लांट में ड्यूटी के लिए निकला था. सीपेड के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.
हादसा इतनी भयंकर था कि दीपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. उसके चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आई. सीपेड के पास सड़क पर एक बाइक सवार खून से लथपथ पड़ा मिला. राहगीरों ने इसकी खबर 112 और दर्री पुलिस को दी. मौके पर पहुंची 112 की टीम ने पाया कि बाइक क्षतिग्रस्त थी और सवार की मौत हो चुकी थी. शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखवाया गया. पुलिस ने उसके परिजनों को फोन पर हादसे की खबर दी.
परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र सीएसईबी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था. घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. वह रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद ड्यूटी के लिए निकला था. परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे. जहां दीपेंद्र की मौत हो चुकी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB