चौपाटी में चाकूबाजी, धक्का लगने पर मोमोज खा रहे युवक पर हमला, बहन के सामने पेट में घोंपा चाकू, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
A knife attack at Chowpatty, a young man eating momos was attacked after being pushed, stabbed in the stomach in front of his sister, two accused including a minor arrested.
बेमेतरा : शहर के व्यस्त इलाके बेमेतरा चौपाटी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया. जब एक युवक पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया गया. हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. वारदात के समय उसकी बहन भी उसके साथ मौजूद थी.
मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर साहू पिता अनिल साहू उम्र 18 साल निवासी दाढ़ी अपनी बहन के साथ पीजी कॉलेज से लौटते हुए चौपाटी में रुका था. तभी बाइक से आए दो युवकों ने उसे धक्का दे दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं और मारपीट शुरु कर दी. हालात तब और बिगड़ गए जब एक आरोपी ने चाकू निकालकर युवक के पेट में जानलेवा वार कर दिया. खून से लथपथ युवक को अस्पताल ले जाया गया.
वारदात की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबू उर्फ अभिषेक गुप्ता पिता रामलोचन गुप्ता उम्र 18 निवासी कचहरी पारा बेमेतरा को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. दूसरा आरोपी नाबालिग निकला. जिसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया.
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और बाइक बरामद कर ली है. मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी अभिषेक गुप्ता को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
बाबू उर्फ अभिषेक गुप्ता पिता रामलोचन गुप्ता उम्र 18 निवासी कचहरी पारा बेमेतरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



