पति ने गुस्से में पत्नी को उतारा मौत के घाट, पैसे न देने पर घोंटा गला, शराब पीकर लाश के पास ही लेटा रहा आरोपी, कल्याण सिंह गिरफ्तार

A husband strangled his wife to death in a fit of rage for not giving him money. The accused, Kalyan Singh, drank alcohol and lay near the body.

पति ने गुस्से में पत्नी को उतारा मौत के घाट, पैसे न देने पर घोंटा गला, शराब पीकर लाश के पास ही लेटा रहा आरोपी, कल्याण सिंह गिरफ्तार

कोरबा : कोरबाजिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम डामौकुंडा में एक हत्या की वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. बांगो थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका के बेटे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर में सिर्फ उसके माता-पिता रहते थे. उसके पिता कल्लू उर्फ कल्याण सिंह ने उसे फोन कर बताया कि उसकी मां उठ नहीं रही है और उसे घर आने को कहा. पहुंचा तो मां की मौत हो चुकी थी.
इस मामले की खबर मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की. बांगो थाना पुलिस को मामला संदिग्ध मालेम हुआ. इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया और पंचनामा की कार्रवाई की गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी भेजा गया.
शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की सामान्य मौत नहीं है. उसकी हत्या की गई है. जिसके आधार पर जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान 41 साल की मृतिका हिरोंडिया के पति 42 साल के कल्याण सिंह पर शक गहराया. क्योंकि घटना की खबर उसी ने अपने बेटे को दी थी और घटना के समय घर में सिर्फ वे दोनों ही मौजूद थे.
संदिग्ध कल्याण सिंह से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से वह अपनी खराब पड़ी मोटरसाइकिल बनवाने के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था. पत्नी ने यह सोचकर पैसे देने से मना कर दिया कि वह शराब पीकर पैसे खर्च कर देगा.
आरोपी ने बताया कि 7 फरवरी 2026 को भी उसने पैसे की मांग की. पैसे न देने पर उसने अपनी पत्नी हिरोंडिया मरावी का अपने हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को सामान्य दिखाने के लिए उसने शव को सोई हुई हालत में लिटा दिया और खुद शराब पीकर कमरे में बेसुध पड़ा रहा. ताकि किसी को उस पर शक न हो.
मृतिका और आरोपी के दो बेटे और दो बेटियां हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है. जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं और कटघोरा स्थित बर्फ फैक्ट्री में काम करते हैं. घर पर पति-पत्नी ही रहते थे। बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB