पुरानी रंजिश में खूनी वारदात: फरसा मारकर दुकान के सामने ग्रामीण की हत्या, गांव में सनसनी, वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पूछताछ जारी
Fatal attack stemming from an old feud: Villager hacked to death with a *farsa* (traditional axe) in front of a shop; incident sparks panic in the village; accused surrendered at the police station after the crime; interrogation is underway.
बेमेतरा : बेमेतरा जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की फरसा मारकर हत्या कर दी गई. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि गांव के ही एक अधेड़ उम्र के आरोपी ने की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. यह पूरा मामला चंदनू थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक नवागढ़ विधानसभा के ग्राम भदराली निवासी कन्हैया बंजारे उम्र 50 साल की गांव के ही बउवा चतुर्वेदी उम्र 65 साल के बीच पुरानी रंजिश थी. इसी रंजिश के चलते बउवा ने गांव के चौक में कन्हैया पर फरसा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना घातक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात की खबर मिलते ही चंदनू थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. इसी के साथ उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य किसी कारण की भी पड़ताल की जा रही है.
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक गांव में सामान्य जीवन व्यतीत करता था. ऐसे में अचानक हुई इस वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद मामले में और खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



