होली में हुड़दंग के बीच चाकूबाजी, दिनदहाड़े चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट, समाज में भारी आक्रोश, आरंग में तनाव का माहौल

A knife attack during Holi celebrations, a young man stabbed to death in broad daylight, sparking widespread anger and tension in Arang.

होली में हुड़दंग के बीच चाकूबाजी, दिनदहाड़े चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट, समाज में भारी आक्रोश, आरंग में तनाव का माहौल

रायपुर/आरंग : राजधानी से सटे आरंग क्षेत्र में होली की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं. जब आपसी विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. त्योहार के हुड़दंग के बीच हुई इस वारदात के बाद समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल है. समाज के लोग बड़ी तादाद में थाने पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.. यह मामला आरंग के केवशी लोधी पारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आशंका है कि होली खेलने के दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई., जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई. इसी बीच आरोपियों ने आरंग के साहू पारा का निवासी नीरज लोधी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस और एफ एल की टीम जांच में जुटी है. हत्या का कारण अज्ञात है. पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा होगा.
युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे. लोधी समाज के लोग बड़ी तादाद में थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की टीम वारदात की जांच में जुट गई है.
वहीं जानकारी सामने आई है कि, आरंग पुलिस की टीम हत्या के कथित आरोपी के घर पहुंची और पुलिस के साथ-साथ लोधी समाज के लोग भी कथित आरोपियों के घर के बाहर पहुंच गए. लोधी समाज के लोग आरोपियों को समाज के लोगों को सौंपने की मांग की. पुलिस प्रशासन और लोधी समाज के बीच जमकर बहसबाजी हुई. एहतियात के तौर पर केवशी लोधी पारा और अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB