मामूली विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, हिरासत में रिटायर्ड आर्मी हवलदार समेत दो आरोपी, इलाके में सनसनी
A licensed pistol was fired during a minor dispute, resulting in the injured youth being hospitalized. Two suspects, including a retired army havildar, are in custody, creating a sensation in the area.
जांजगीर-चांपा/पामगढ़ : जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर-चांपा में एक मामूली विवाद उस वक्त हिंसक झड़प में बदल गया, जब लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी गई. यह मामला व्यासनगर गांव का है. जहां सुबह करीब 10 बजे गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे विकास नगर निवासी शैलेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास पहुंचकर मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहा था. जिसे गुलशन श्रीवास ने रोकने की कोशिश की. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि शैलेन्द्र ने धमकी देते हुए कुछ ही देर बाद 12 से 13 लोगों के साथ गुलशन श्रीवास के घर पर पहुंचकर हमला कर दिया.
हमलावरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और पत्थरबाजी शुरु कर दी. हालात बिगड़ते देख गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले हवाई फायर कर भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की. लेकिन जब हालात काबू में नहीं आए तो उसने सीधे फायर कर दिया. इस दौरान पंकज कश्यप के पैर में गोली लग गई. जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायल पंकज कश्यप को फौरन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग आत्मरक्षा में की गई या फिर इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई है. फॉरेंसिक टीम मौजूद है.
पुलिस ने मुख्य आरोपी रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार गुलशन श्रीवास को उसके भाई सहित हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



