अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, छठी कार्यक्रम लौट रहे दो परिवारों के बुझ गए चिराग, मासूम बच्चों समेत 18 घायल, मची चीख-पुकार
A speeding pickup truck lost control and overturned, extinguishing the lives of two families returning from a Chhathi ceremony. 18 people, including innocent children, were injured, leading to widespread outcry.
बालोद/मंगचुवा : बालोद जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. रविवार की काली रात भंवरमरा के पास एक छठी कार्यक्रम की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं. जब ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार सभी लोग खड़बत्तर गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे. भंवरमरा नेताम टोला मोड़ के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.
इस दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं. हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं, इस भीषण दुर्घटना में 18 महिलाएं गंभीर रुप से घायल हुई हैं. 2 मासूम बच्चे भी इस हादसे का शिकार हुए हैं. जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं.
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा लाया गया. बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है.
इस हादसे में मान बाई उम्र 68 साल और नंदिनी बाई उम्र 40 साल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं 18 अन्य लोग घायल हो गए. सभी घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा पहुंचाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रुप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है.
पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही को हादसे की असल वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



