मोबाइल में दोस्ती, सहेली से साथ मिलने पहुंची नाबालिग, युवक ने दोनों के साथ किया दुष्कर्म, सहयोगी जयकिशन समेत मुख्य आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तार

A minor girl made a friendship over her mobile phone and went to meet her friend. The youth raped both of them. The main accused, Om Prakash, and his accomplice, Jai Kishan, were arrested.

मोबाइल में दोस्ती, सहेली से साथ मिलने पहुंची नाबालिग, युवक ने दोनों के साथ किया दुष्कर्म, सहयोगी जयकिशन समेत मुख्य आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तार

रायगढ़ : मोबाइल  में दोस्ती कर युवक ने नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया. नाबालिग लड़की युवक से मिलने सहेली के साथ  लैलूंगा पहुंची. जहां युवक ने नाबालिग और उसकी सहेली दोनों के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी और उसके सहयोगी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.   
मिली जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी को थाना लैलूंगा में दो नाबालिग बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ लैलूंगा निवासी युवक प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं. घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने फौरन एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़िताओं की निजता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया.
लैलूंगा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के सिर्फ 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा तथा घटना में सहयोगी आरोपी जयकिशन धोबा को हिरासत में ले लिया. बाद में दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
दोनों पीड़िताएं आपस में सहेली हैं. 17 वर्षीय बालिका ने लिखित आवेदन पेश कर बताया कि उसका दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाइल के जरिए परिचय हुआ था. आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया.
14 फरवरी को आरोपी ने लड़की को लैलूंगा मिलने बुलाया। लड़की अपनी सहेली 16 वर्षीय के साथ पत्थलगांव होते बस से लैलूंगा पहुंची. अटल चौक लैलूंगा पर आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन धाबो के साथ मोटर सायकल नम्बर CG13 MU 3456 से दोनों को लेने आया.
चारों ग्राम सोनाजोरी गए. जहां रात में आरोपी प्रकाश और उसके साथी चारों एक बाइक से सोनाजोरी जंगल गए. वहां मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले उसकी कथित प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया. फिर उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया और घटना किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी.
दोनों पीड़िताओं द्वारा अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत कर थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर अलग-अलग अपराध क्रमांक 50/2026 - धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट और अपराध क्रमांक 51/2026 - धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
आरोपीओमप्रकाश पैंकरा ने पूछताछ में दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म करना कबूल किया है, जबकि जयकिशन धोबा घटना में सहयोगी पाया गया. आरोपियों से इस जुर्म में इस्तेमाल मोटर सायकल CG 13 MU 3456 को जप्त किया गया. 
गिरफ्तार आरोपी
1. ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा पिता सुवर्धन पैंकरा उम्र 22 साल निवासी ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा (मुख्य आरोपी)
2. जयकिशन धोबा पिता भगवती धोबा उम्र 20 साल निवासी ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB