शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पॉक्सो एक्ट में आरोपी सूबीत को किया गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी

A minor was raped on the pretext of marriage. Police arrested Subit, accused under the POCSO Act, within 24 hours. The search for his accomplices continues.

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पॉक्सो एक्ट में आरोपी सूबीत को किया गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी

बलरामपुर/उतरौला : बलरामपुर जिला में कोतवाली उतरौला पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई. यह मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी 16 साल की बेटी से आरोपी सूबीत सिंह वर्ष 2024 से बातचीत कर रहा था. बातचीत के दौरान आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा दिया. इस झांसे में आकर नाबालिग लड़की के साथ आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया. जब लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला. तो उन्होंने आरोपी से कहा कि वह उनकी बेटी से उम्र पूरी होने पर विवाह करे. लेकिन आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और शादी का कोई आश्वासन नहीं दिया. इस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को खबर दी.
इस रिपोर्ट पर कोतवाली उतरौला में मुकदमा संख्या 0008/2026 धारा 137(2), 87, 64(1), 351(3), 352 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. मामले की जांच के दौरान मिले सबूत के आधार पर धारा 87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी उतरौला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी सूबीत पिता परसराम निवासी ग्राम रामपुर बगनहा, कोतवाली उतरौला को भड़वा जोत पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को जरुरी क़ानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
आरोपी
सूबीत सिंह पिता परसराम उम्र 19 साल निवासी रामपुर बगनहा, कोतवाली उतरौला, जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB