रात को फोन पर की गाली-गलौज, सुबह नाली में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

A night of verbal abuse over the phone, a young man's body found in a drain in the morning, sparking a sensation in the area. Was it murder or accident? Police are investigating.

रात को फोन पर की गाली-गलौज, सुबह नाली में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला समृद्धि कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित नाली में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला समृद्धि कॉम्प्लेक्स के पीछे नाली में एक व्यक्ति के गिरे होने की खबर पुलिस को मिली. खबर पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से युवक को नाली से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
शुरुआती जांच और पूछताछ में मृतक की पहचान अविनाश शर्मा के रुप में हुई है. जो मूल रुप से सारंगढ़ का निवासी बताया जा रहा है और वर्तमान में रायगढ़ के चांदमारी क्षेत्र में रह रहा था. पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को खबर दी जा रही है. साथ ही घटना की वजह का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बीती रात करीब 9 बजे किसी से फोन पर गाली-गलौज करते हुए देखा गया था और वह पास ही ड्राइवरी का काम करता था. फिलहाल कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB