प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या, क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

A private school teacher committed suicide by jumping in front of a freight train; his body was found in a mutilated condition, causing a stir and police investigating.

प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या, क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. दीपका के बीकन इंग्लिश स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने कथित तौर पर मालगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. घटना में शिक्षक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला.
घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने रेल पुलिस और स्थानीय थाने को खबर किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल बरामद किया. अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक ने मौत से पहले किसी से आखिरी बार बातचीत की थी.
मृतक की पहचान संतोष नायर उम्र 50 साल निवासी ऊर्जा नगर, दीपका के रुप में हुई है. वह बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक थे और करीब दो साल पहले केरल से कोरबा आए थे. घटना की खबर मिलते ही स्कूल के अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए.
कुसमुंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों के बयान लिए हैं. पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है. जिसमें पैटर्न लॉक होने की वजह से डेटा तक पहुंच नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि मोबाइल अनलॉक कर मौत के कारणों की जांच आगे बढ़ाई जाएगी. फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि शिक्षक की मौत खुदकुशी थी या किसी अन्य वजह से हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t