पेड़ के आसपास सफाई करने के दौरान खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी आरंग पुलिस

A young man died after suffering an electric shock in a field while clearing the area around a tree; the village is in a state of mourning following the incident, and the Arang police have launched an investigation.

पेड़ के आसपास सफाई करने के दौरान खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी आरंग पुलिस

रायपुर/आरंग : आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊ अकोली (गुल्लू) में मंगलवार को खेत में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सीताराम साहू पिता भोलाराम साहू के रूप में हुई है. हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीताराम साहू अपने बोर वाले खेत में गया था. बताया जा रहा है कि वह पेड़ के आसपास साफ-सफाई कर रहा था. इसी दौरान वह खेत में लगे बोर के विद्युत कनेक्शन की चपेट में आ गया. करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही आरंग पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई. पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?