रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

A scooter hit a motorcycle riding couple returning after celebrating Rakshabandhan, wife died, husband injured, case of unintentional murder registered

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे मोटरसाइकिल  सवार दंपत्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

बिलासपुर : रक्षाबंधन की खुशियों का माहौल एक परिवार के लिए मातम में बदल गया, जब देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई। मामला थाना सकरी क्षेत्र के कोटा मोड़ के पास का है. पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोमल राम पाटले निवासी कोटा मोड़, सकरी, 12 अगस्त की रात अपनी पत्नी पुनम पाटले के साथ गांव झलरी से रक्षाबंधन मनाकर मोटरसाइकिल नम्बर CG28 K 8716 से घर अमेरी लौट रहे थे. सुबह करीब 4,30 बजे के आसपास जैसे ही दंपत्ति कोटा मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रही स्कूटी नम्बर CG10 BJ 8245 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े. हादसे में पुनम पाटले को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गई. राहगीरों की मदद से उन्हें सिम्स अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
खबर मिलने पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया. और मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB