आधी रात दूकान में चोरी, राजिम पुलिस ने लिया फौरन एक्शन, एक नाबालिग समेत आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A shop was burgled at midnight; Rajim police took immediate action, arresting the accused, Lokesh, along with a minor, and sending them behind bars.

आधी रात दूकान में चोरी, राजिम पुलिस ने लिया फौरन एक्शन, एक नाबालिग समेत आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

गरियाबंद : राजिम थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से ₹20,000 नगद, एक चांदी की चैन और एक ब्रेसलेट बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 अक्टूबर 2025 को थाना राजिम में हेमन्त साहु ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने 13 अक्टूबर की रात अपना जनरल स्टोर और किराना दुकान बंद कर घर में सो गया था. रात करीब 2 बजे नींद खुलने पर उसने देखा कि घर के अंदर से दुकान का दरवाजा खुला हुआ है. जब उसने जांच किया तो पाया कि दुकान के गल्ले से ₹20,000 नगद, एक चांदी की चैन (₹7,000) और एक ब्रेसलेट (₹3,000) चोरी हो चुके हैं.
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.और जांच के दौरान मुखबिर की खबर और आसपास के लोगों से पूछताछ पर संदेही लोकेश तारक और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात करना कबूल किया.
गरियाबंद पुलिस ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी थाना प्रभारियों को सतत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
गिरफ्तार आरोपी:
लोकेश तारक पिता ईतवारी राम तारक उम्र 26 साल निवासी थाना पाण्डुका क्षेत्र, जिला गरियाबंद
नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t