सीएएफ कैंप में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच के आदेश जारी, पुलिस महकमे में शोक की लहर
A soldier posted at the CAF camp committed suicide by shooting himself with his service rifle, sparking an uproar, leading to an investigation and a wave of grief in the police department.
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के उरंदाबेड़ा सीएएफ कैंप में पदस्थ एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है. खबर मिलते ही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा मर्च्युरी पहुंचे और मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. एसपी ने मामले में बारीकी से जांच के निर्देश दे दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के उरंदाबेड़ा स्थित सीएएफ कैंप में ड्यूटी पर तैनात जवान जोगेंद्र नेताम ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद जवान मौके की ओर दौड़े और फौरन पुलिस को खबर दी गई.
घटना के बाद घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा मर्च्युरी पहुंचे और मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.
एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला निजी कारणों से तनाव में आकर खुदकुशी करने का मालूम हो रहा है. हालांकि पुलिस किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी. इसके लिए पुरंदेश्वर थाना प्रभारी को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं.
फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है. जवान के इस आत्मघाती कदम के पीछे की असल वजह क्या थी. इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



