सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में फिर दिया झटका, पहले 12 सिलेंडरों से घटाकर 9 किया, अब मिलेंगे सिर्फ 4 LPG सिलेंडर, 10.5 करोड़ लोगों पर सीधा असर
The government has dealt another blow to the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana, reducing the number of LPG cylinders from 12 to 9, and now providing only 4, directly affecting 105 million people.
नई दिल्ली : मोदी सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (PMUY) के लाभार्थियों को एक बड़ा झटका लगा है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में बड़ी कटौती कर दी है. अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 9 की जगह सिर्फ 4 सिलेंडरों पर ही ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलेगी. यह फैसला सोमवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घोषित किया.
सरकार का कहना है कि यह फैसला लाभार्थियों की औसत गैस खपत को ध्यान में रखकर लिया गया है. मई 2022 में शुरू हुई ₹200 प्रति सिलेंडर सब्सिडी को अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर ₹300 कर दिया गया था. हालांकि, अब सिलेंडरों की तादाद में कटौती ऐसे समय की गई है. जब रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. गौरतलब है कि मई 2016 में शुरु हुई इस योजना के तहत शुरुआत में साल के 12 सिलेंडर मिलते थे. जिसे पिछले साल घटाकर 9 और अब सिर्फ 4 कर दिया गया है.इसका 10.5 करोड़ लोगों पर सीधा असर पड़ेगा.
मंत्रालय के मुताबिक फरवरी के आखिर में पश्चिम एशिया में तनाव और युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक स्तर पर एलपीजी की कीमतों में भारी उछाल आया है. भारत में एलपीजी के आयात की लागत सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) से तय होती है. जिसमें हाल के महीनों में 46% तक की बढ़ोतरी देखी गई है.. होर्मुज जलडमरूमध्य में आई रुकावटों के कारण खाड़ी देशों से सप्लाई बेहद कम हो गई है, जिससे घरेलू स्तर पर लागत लगातार बढ़ रही है.
अधिकारियों ने साफ किया कि सरकार ने साल 2022 से अब तक 52,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम सब्सिडी दी है. इसके बावजूद, तेल कंपनियों को हर एलपीजी सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. सिर्फ गैस ही नहीं, बल्कि पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 30 रुपये प्रति लीटर का नुकसान कंपनियां झेल रही हैं. इसी घाटे की भरपाई के लिए हाल ही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹7.50, कुकिंग गैस में ₹29 और सीएनजी में ₹6 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



