तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, तीन युवक घायल, दो की हालत नाजुक, रायपुर रेफर, रोड पर रखा धान बना हादसे की वजह

A speeding car hit two bike riders, injuring three youths, two in critical condition, referred to Raipur; paddy kept on the road became the cause of the accident.

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, तीन युवक घायल, दो की हालत नाजुक, रायपुर रेफर, रोड पर रखा धान बना हादसे की वजह

गरियाबंफ़/देवभोग : देवभोग क्षेत्र के टिकरापारा नाला के पास शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. देवभोग से अपने गांव खुटगांव जा रहे तीन युवक बाइक से लौट रहे थे. इस दौरान सड़क पर रखे धान के ढेर से बचने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी.
तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए देवभोग अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने बसीर मोहम्मद और विकास साव की हालत नाजुक बताई और बेहतर इलाज के लिए दोनों को रायपुर रेफर किया गया है.
बसीर मोहम्मद का चेहरा और मुंह का एक हिस्सा बुरी तरह छिल गया है. विकास साव को गले और छाती में गहरी चोटें आई हैं. सोहन नायक को सिर और पैर में चोटें हैं और वे भवानीपटना में अपनी इलाज कराने अस्पताल में भर्ती हैं.
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इलाके के कई किसान धान सुखाने या रखने के लिए सड़क का उपयोग कर रहे हैं. इससे वाहनों की आवाजाही में बाधा और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है.
ताजा खबर आप सभी किसान भाइयों से निवेदन करता है कि सड़क पर धान न रखें. यह छोटी सी लापरवाही किसी की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है. प्रशासन से भी आग्रह है कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाए.
हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं
1. बसीर मोहम्मद पिता हबीर मोहम्मद (उम्र 18 वर्ष)
2. विकास साव पिता जनार्दन साव (उम्र 24 वर्ष)
3. सोहन नायक पिता बोतकों (उम्र 21 वर्ष)

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t