मायके जाने पर नाराज पति ने गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, बच्चे की दुहाई देकर जान की भीख मांगती रही लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा

An angry husband beat his pregnant wife to death with a stick after she went to her parents' house. She pleaded for her life, citing the child, but the accused remained unmoved.

मायके जाने पर नाराज पति ने गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, बच्चे की दुहाई देकर जान की भीख मांगती रही लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा

सीतापुर : छत्तीसगढ़ में सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मायके जाने पर नाराज पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतका सात माह की गर्भवती थी. वह पति से अपने पेट में पल रहे बच्चे की दुहाई देकर जान की भीख मांगती रही. लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा. यह  मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाएगा कटरापारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जजगा कठरापारा निवासी राजू दास उर्फ बन्नू दास घर में किराने की दुकान चलाता है. उसकी पत्नी मनबसिया माझी दुकान के काम में उसका हाथ बंटाती थी. दोनों ने दो साल पहले ही प्रेम विवाह किया था. लेकिन राजू शराब और नशे का आदी था और अक्सर पत्नी से मारपीट करता था.
 7 नवंबर को राजू घर से बाहर गया था. लौटने पर पत्नी को घर में न पाकर पता चला कि वह पड़ोसी महिला के कहने पर मायके चली गई है. इससे गुस्से में आकर आरोपी पत्नी के मायके पहुंचा और डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी राजू दास को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है.
पुलिस का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने मृतिका के शरीर में पेचकस चुभाया जिसका निशान शरीर में है. मृतिका 7 माह की गर्भवती थी. यह उसका पहला बच्चा था. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t