तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; सड़क पर लगी लंबी कतार
A teacher was killed after being hit by a speeding vehicle; family members and angry villagers blocked the road; long queues formed on the road.
सक्ती : डभरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने घटना स्थल और थाना चौक डभरा में चक्का जाम कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रघुनंदन चंद्रा (निवासी ग्राम सुखदा) पेशे से शिक्षक थे. मृतक की पत्नी, मां और पूरा परिवार मौके पर धरने पर बैठ गया. परिजनों की मांग किया कि उन्हें उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को समतुल्य शासकीय नौकरी दी जाए. हालात को कंट्रोल करने के लिए डभरा पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही.
चक्का जाम के कारण थाना चौक डभरा में वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित है. जिला प्रशासन द्वारा परिजनों से लगातार बातचीत कर समझाने मे लगी रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



