पंप चोरी कर 1000 रुपये में बेचने वालों को पकड़कर सिखाया सबक, ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया, वीडियो जमकर वायरल

Villagers taught a lesson to those who stole a pump and sold it for 1,000 rupees by making them wear a garland of shoes and parading them through the entire village; the video has gone viral.

पंप चोरी कर 1000 रुपये में बेचने वालों को पकड़कर सिखाया सबक, ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया, वीडियो जमकर वायरल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां ग्रामीणों ने दो पंप चोरों को अनोखी सजा दी है. ना सिर्फ उन्हें जूतों की माला पहनाई गई. बल्कि पूरे गांव में घुमाया भी गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.
पंप चोरी कर 1000 रूपए में बेच देते थे आरोपी
यह पूरा मामला ग्राम पंचायत आमगांव का है. बताया जा रहा है कि ग्रामीण पंप चोरी की लगातार घटनाओं से परेशान है. इस बीच उन्होंने ग्राम पंचायत कोट के दो आरोपियों को पकड़ लिया. जो पंप चोरी कर महज 1000 रुपये में बेच देते थे. इसके बाद उन्होंने जो कदम उठाया वह हैरान कर देने वाला था.
जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया
ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को जूतों की माला पहनाई और फिर दोनों को पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान उन दोनों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी किया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जो अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb