घर के आंगन में खेलते-खेलते गई मासूम की जान, खौलती दाल गिरने से दो साल की झुलसी बच्ची, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में पसरा मातम
A two-year-old girl lost her life while playing in the courtyard of her home. She was scalded by boiling lentils falling on her and died during treatment, leaving her family in mourning.
कोरबा : कोरबा में घर के आंगन में खेल रही दो साल की बच्ची के ऊपर अचानक खौलती दाल गिर गई. हादसे में वह गंभीर रुप से झुलस गई. परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरु किया गया. लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शंकर सारथी अपनी पत्नी आरती सारथी और दो बच्चों के साथ सीतामढ़ी शिव मंदिर गली में रहता है. शंकर बढ़ई का काम करता है. गुरुवार को शंकर घर पर था. जबकि पत्नी आंगन में सिगड़ी पर दाल पका रही थी. कुछ देर के लिए आरती कमरे के भीतर चली गईं.
इसी दौरान दो साल की बेटी आराधना खेलते-खेलते सिगड़ी के पास पहुंच गई. वह अचानक सिगड़ी पर रखे दाल के बर्तन से टकरा गई, जिससे खौलती दाल उसके ऊपर गिर गई. रोने की आवाज सुनकर माता-पिता फौरन आंगन में पहुंचे. उन्होंने देखा कि बच्ची बुरी तरह झुलस गई है. इसके बाद फौरन बच्ची को निहारिका स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए. जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया.
पिता शंकर ने बताया कि आराधना खेल रही थी और अचानक सिगड़ी पर रखे दाल के बर्तन से टकरा गई. दाल गिरने से वह झुलस गई. जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.
आराधना की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्ची का एक बड़ा भाई भी है. जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो मिलने के बाद मासूम के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



