रायपुर के AIIMS हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, मचा हड़कंप, मरीजों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल
A patient died after falling from the third floor of Raipur's AIIMS hospital, causing panic and anxiety among patients and their families.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित AIIMS रायपुर में एक मरीज की तीसरी मंजिल से गिरने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक करण नायक बंजारा अस्पताल के बी ब्लॉक के बी4 वार्ड में भर्ती था. उसे रक्त संबंधी बीमारी के इलाज के लिए भर्ती किया गया था. और इलाज जारी था. इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया. राजधानी में रोजाना AIIMS अस्पताल में व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए ही है. वही बीते दिन एक मरीज़ सुपेबेड़ा में किडनी रोगी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. आपको बता दें कि AIIMS अस्पताल में मरीज़ों के साथ-साथ उनके परिजनों के साथ भी दुर्व्यहार करते हैं.
गिरने की घटना के बाद उसे फौरन संभालने की कोशिश की गई. लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. परिजनों और अन्य लोगों का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि मरीजों से ज्यादा सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद पहले भी मरीजों के कीमती सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. घटना की खबर मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है.
पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली है और वार्ड में मौजूद स्टाफ और दुसरे लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. ताकि यह साफ हो सके कि घटना हादसा थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है. फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है. अस्पताल प्रबंधन की तरफ़ से अभी तक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है. घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भी चिंता का माहौल है.
AIIMS अस्पताल में चौथे मरीज़ ने की खुदकुशी
पहला मामला: साल 2025 में राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल (एम्स) में कार्यरत एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान 26 वर्षीय डॉक्टर ए रवि के रुप में हुई है. जो मूल रुप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे.
दूसरा मामला: रायपुर एम्स की दूसरी मंजिल से कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली. युवक 9 दिसंबर 2021 को अपने घरवालों के साथ यहां इलाज के लिए पहुंचा था. पुलिस ने बताया कि उसे आंत में कैंसर की समस्या थी. वो पेट में होने वाले तेज दर्द से परेशान रहता था. आमानाका थाने में इस घटना के बारे में केस दर्ज कर जांच की जा रही है. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया.
तीसरा मामला: AIIMS अस्पताल में 3 जनवरी 2021 को शुक्रवार-शनिवार की रात सर्जरी विभाग में भर्ती कैंसर के एक मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. पांच महीने में एम्स में तीन मरीज बिल्डिंग से कूदकर जान दे चुके हैं. इसमें से पहले दो कोरोना मरीज थे. एम्स प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव जिले के ग्राम किरगी निवासी भोजकुमार (23) को पेट दर्द से परेशान होने की वजह से नौ दिसंबर, 2020 को सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था. जांच के दौरान उसे कैंसर का रोगी पाया गया. 28 दिसंबर, 2020 को इसका ऑपरेशन किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



