शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने तीन मामलों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A woman was raped on the pretext of marriage and threatened to be killed. Police arrested all the accused in three cases and sent them to jail.

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने तीन मामलों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलरामपुर : पहला मामला बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र का है. मिली जानकारी के मुताबिक 8 जुलाई की रात नाबालिग लड़की ननद के साथ घर में सो रही थी. तभी यूपी के रहने वाले राकेश प्रजापति और दिनेश सिंह पहुंचे. दिनेश ने उसके साथ छेड़छाड़ की और राकेश उसे बाहर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया. इस पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 70(ख), 74,131(6) 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने दोनों को 24 घंटे में यूपी से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दूसरा मामला
दूसरी घटना में दो युवकों ने घर पर अकेली सो रही एक नाबालिग लड़की के साथ पहले छेड़छाड़ की. फिर दुष्कर्म किया. यह मामला भी सनवाल थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. लेकिन आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की रात के समय अपने घर में अकेली थी. जब उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो युवक नाम फिलहाल गोपनीय रखा गया है. रात के अंधेरे में घर में घुस आए. उन्होंने पहले लड़की के साथ छेड़छाड़ की और फिर एक आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
लड़की द्वारा शोर मचाने और परिजनों को खबर देने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी. पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई. दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और अनाधिकृत रुप से घर में घुसने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की और फिर अदालत में पेश किया. अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने दोनों मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों में फौरन कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही यह भी कहा गया कि पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखी जाए और उन्हें हर संभव मदद दी जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

तीसरा मामला 
अंबिकापुर : शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. पीडि़ता ने थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पेटारी जिला औरंगाबाद बिहार निवासी कुंदन कुमार सिंह पीडि़ता को शादी करने का झांसा देकर जबरन रेप किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है और पीडि़ता को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया है. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकडक़र पूछताछ की गई. आरोपी द्वारा अपना नाम कुंदन कुमार सिंह बिहार का होना बताया. आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ किये जाने पर जुर्म करना कबूल किया गया. आरोपी के खिलाफ जुर्म का सबूत पाये जाने से मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
आरोपी
कुंदन कुमार सिंह आत्मज प्रमोद सिंह उम्र 28 साल साकिन पेटारी थाना जमहोर नवी नगर जिला औरंगाबाद बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB