नाला में अकेले नहाने गई महिला, बदमाश ने आंख में झंडुबाम लगाकर कर दिया यह कांड, जांच में जुटी पुलिस, आरोपी की तलाश जारी
A woman went to bathe alone in a drain, a miscreant committed this crime by throwing a squirt in her eyes, police are investigating and the search for the accused is on.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने अकेले नहाने गई महिला के आंख में झंडुबाम लगाकर गले में पहने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिया और फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार को सुबह 10 बजे रोजाना की तरह बेंद्रा नाला में नहा रही थी. तभी पीछे से आए. अज्ञात व्यक्ति ने हाथ में झंडुबाम लगाकर उसकी आंखों को बंद कर दिया
आरोपी ने आंख में जलन होने का फायदा उठाकर पीड़िता के गले में पहने चांदी का मंगलसूत्र और सोने की पदक माला छीन ली. चोरी गए जेवरात की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



