फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और सरकारी जमीन हड़पने वाले पटवारी समेत गिरोह का पर्दाफाश, फरार आरोपी तत्कालीन पटवारी राकेश साय गिरफ्तार

Gang—including a Patwari—that usurped tribal and government land using forged documents busted; absconding accused and former Patwari Rakesh Sai arrested.

फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और सरकारी जमीन हड़पने वाले पटवारी समेत गिरोह का पर्दाफाश, फरार आरोपी तत्कालीन पटवारी राकेश साय गिरफ्तार

रायगढ़/कापू : रायगढ़ जिले के कापू क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी और सरकारी जमीन के बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है. इस मामले में फरार मुख्य आरोपी तत्कालीन पटवारी राकेश साय को गिरफ्तार कर लिया है. उसके कब्जे से एक लैपटॉप और प्रिंटर मशीन भी जब्त की गई है. जबकि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है.
पण्डो जनजाति की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का मामला
पहले मामले के तहत ग्राम डुमरनारा की खसरा नंबर 409 की जमीन, जो कि पूर्व से पण्डो जनजाति के सदस्यों के नाम दर्ज थी. उसे बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के वर्ष 2023-24 के अभिलेखों में सुखन पिता बजरंग (जाति रावत) के नाम दर्ज कर दिया गया था. इसके बाद 21 फरवरी 2024 को उक्त भूमि रायपुर निवासी संतोष देवी गुप्ता के नाम रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के जरिए बेच दी गई। जांच में खुलासा हुआ कि विक्रेता के रूप में सुखन राठिया पिता धनाराम जाति कंवर को फर्जी तरीके से पेश किया गया था और इस दौरान कूटरचित पहचान दस्तावेजों का उपयोग किया गया. तहसीलदार कापू उन्मेश पटेल की शिकायत पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 108/2026 दर्ज किया गया. जिसमें पटवारी राकेश कुमार साय की संदिग्ध भूमिका पाई गई.
शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा तैयार कर रजिस्ट्री का खेल
दूसरे मामले में ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि (खसरा नंबर 467/23, 467/25 और 467/36) को कूटरचित दस्तावेजों और फर्जी पट्टों के आधार पर निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराकर दलालों के जरिए अवैध तरीके से अंतरित किया गया. इस मामले में तहसीलदार कापू की शिकायत पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 131/2026 दर्ज किया गया. जिसमें तत्कालीन पटवारी राकेश साय, मुकारधारी कैलाश कुमार जेठवानी, विक्रेता उजितराम और अन्य साक्षियों की भूमिका की जांच की जा रही है.
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस टीम की कार्रवाई
जुर्म दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा मुख्य आरोपी तत्कालीन पटवारी राकेश साय पिता शशिभूषण साय, निवासी सिविल लाईन धरमजयगढ़) को मुखबिर की खबर पर ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से धर दबोचा गया. इस पूरी कार्रवाई को एएसपी अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की और उनकी टीम ने अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?