युवती से घर घुसकर छेड़खानी और मारपीट कर युवक फरार, पुलिस ने आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A young man entered a woman's home, molested her, assaulted her and fled. Police arrested the accused, Umesh, and sent him behind bars.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले की कापू पुलिस ने युवती से छेड़खानी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी उमेश चौहान को 14 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल वारंट पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी उमेश चौहान पिता श्याम सुंदर चौहान उम्र 27 साल निवासी कमतराई थाना कापू पर पहले भी ऐसे ही आरोप दर्ज हैं. बीते जुलाई महीने में एक महिला द्वारा उसके खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की शिकायत पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 92/2025 दर्ज हुआ था. जिसमें पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया था. बाद में वह जमानत पर चल रहा था.
इसी बीच 22 अक्टूबर 2025 को आरोपी अपने दोस्तों के साथ एक स्थानीय युवती के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. युवती की शिकायत पर 24 अक्टूबर 2025 को थाना कापू में अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 74, 75(2), 115(2), 296, 332(c), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी.
मुखबिर से मिली खबर पर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव एंव हमराह स्टाफ द्वारा सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हुए.
कापू पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से लगातार विवादों और उत्पीड़न के मामलों में शामिल आरोपी पर कानून का शिकंजा कसा है और उसे न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के लिए जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



