तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, पलक झपकते ही बुझ गया घर का चिराग, इलाके में पसरा मातम
A young man riding a motorcycle died tragically after being hit by a speeding tractor. The family's light was extinguished in the blink of an eye, leaving the area in mourning.
धमतरी : धमतरी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन ली. परसूली मार्ग पर रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा न सिर्फ एक जान ले गया. बल्कि सड़क सुरक्षा और बेलगाम रफ्तार पर भी बड़े सवाल खड़े करता है.
मिली जानकारी के मुताबिक परसूली मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को ज़ोरदार टक्कर मार दी. हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सारंगपुरी निवासी डीगेश यादव के रुप में हुई है. डीगेश धमतरी में काम करता था और रात में काम खत्म कर बाइक से अपने घर सारंगपुरी लौट रहा था. जैसे ही डीगेश परसूली मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग फ़ौरन मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
जैसे ही शव गांव पहुंचा. पूरे इलाके में मातम पसर गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिवार में अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



