नशे में पड़ोसी के घर घुसा निगरानी बदमाश, पत्नी भी पहुंची और शुरू कर दी मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, पति-पत्नी दोनों गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
A habitual offender under police surveillance entered a neighbor's house while intoxicated; his wife also arrived and joined in the assault, threatening to kill the victim. Both the husband and wife were arrested and sent to jail.
बिलासपुर/तारबाहर : बिलासपुर जिया के तारबाहर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले निगरानी बदमाश और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. आरोपी पति-पत्नी ने पहले महिला से मारपीट की. फिर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति से भी विवाद करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता घर में अकेली थी और उसका पति गांधी चौक काम से गया था. इसी दौरान पड़ोसी किशन आडिल उम्र 28 साल शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और अश्लील गाली-गलौज करने लगा. आरोप है कि उसने महिला के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की.
महिला ने घर से बाहर निकलकर अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी. कुछ देर बाद पति घर पहुंचा और किशन से घर आकर गाली-गलौज करने की वजह पूछा. इस पर किशन कथित रूप से और आक्रामक हो गया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा. इसी दौरान उसकी पत्नी रानी आडिल उम्र 21 साल निवासी गुरु घासीदास मंदिर के पास तारबाहर, बिलासपुर भी मौके पर पहुंच गई और उसने भी महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की.
इस मामले की शिकायत मिलते ही तारबाहर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास दबिश देकर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में जुर्म दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, आरक्षक राजेश श्रीवास, आरक्षक रूपलाल चंद्रा और आरक्षक भागीरथी गेदले की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



