सेमरा में तालाब किनारे विवाद के बाद धारदार हथियार से युवक पर हमला, इलाज के दौरान मौत, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
In Semra, a young man was attacked with a sharp weapon following a dispute near a pond; he died during treatment. Three accused, including a minor, have been arrested.
धमतरी : ग्राम सेमरा बी में तालाब किनारे हुए विवाद ने हिंसक रुप ले लिया और 23 वर्षीय युवक रोहित नाग की जान ले ली. घटना के महज कुछ घंटे बाद ही कुरुद पुलिस सक्रिय हुई और तीन आरोपियों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, झन्नु ध्रुव और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्यवाही की गई है.
घटना 7 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की है. स्थानीय लोगों के बीच हो रहे गाली-गलौज का रोहित नाग ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया. आरोप है कि चंद्रशेखर साहू, झन्नु ध्रुव और अन्य साथियों ने उसे पकड़कर हाथ-मुक्का, लोहे के पाइप और चाकू से बेरहमी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी आरोपियों ने एयर पिस्टल दिखाकर धमकाया.
गंभीर रूप से घायल रोहित को किश्चन अस्पताल ले जाया गया. जहां 8 दिसंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया. मर्ग जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया.
घटना स्थल के निरीक्षण में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान मिले जिन्हें जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली. उनके कब्जे से एक्टिवा वाहन व हथियार भी बरामद किए गए. नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया है. वहीं, कुछ अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है..
गिरफ्तार आरोपी
चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू पिता टुकेश साहू, उम्र 25 साल, निवासी दोनर, थाना अर्जुनी
झन्नु ध्रुव, पिता नंदकुमार ध्रुव, उम्र 24 साल निवासी दोनर, थाना अर्जुनी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



