ठिकाने बदलते रहे-बच नहीं सके, पांच साल तक चकमा देने वाले हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
They kept changing hideouts, but it didn't save them; three suspects in an attempted murder case, who had managed to evade capture for five years, have now been arrested by the police and put behind bars.
बिलासपुर : हत्या के प्रयास और बलवा जैसे गंभीर अपराध में पांच साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को आखिरकार मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे आरोपियों को पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र में गोपनीय सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दबोचा. पुलिस की इस कार्रवाई में एक और अहम बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2018 से संबंधित अन्य मामलों में चार स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी लंबित थे. जिनकी तामिली भी की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मामला 9 मार्च 2021 को ग्राम बिनेका में हुई मारपीट और बलवा की घटना से जुड़ा है. आरोप है कि ओमप्रकाश कुर्रे, उसके बेटे लव कुर्रे और राजेश कुर्रे ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामेश्वर कोसले और अन्य लोगों पर हत्या की नीयत से हमला किया था. घटना में गंभीर चोटें आई थीं. मामले में थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 94/2021 दर्ज कर जांच शुरु की गई थी.
घटना के बाद से ही तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचते रहे. पुलिस की लगातार पतासाजी के बावजूद वे अपने ठिकाने बदलते रहे और पांच साल तक कानून की पकड़ से बाहर रहे. आखिरकार मुखबिर से मिली सूचना ने उनकी फरारी का अंत कर दिया. खबर मिलते ही चौकी मल्हार की विशेष टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में गोपनीय तरीके से घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश कुर्रे उम्र 55 साल, उसका बेटा लव कुर्रे उम्र 30 साल और राजेश कुर्रे, सभी निवासी ग्राम बिनेका शामिल हैं. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके खिलाफ लंबित चार स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की भी तामिली की. तीनों आरोपियों को चौकी मल्हार लाकर वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



