मैनपुर विकासखंड में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, टॉप पेरेंट्स ऐप ने बढ़ाई अभिभावक सहभागिता, विशेष जागरुकता बैठकें आयोजित
Digital education promoted in Mainpur block, Top Parents app increased parent participation, special awareness meetings organized
गरियाबंद : मैनपुर विकासखंड के कुम्भकोट, गरीबा और भूतबेड़ा बालवाड़ी केंद्रों में अभिभावक सहभागिता को मजबूत करने के लिए टॉप पेरेंट्स ऐप पर आधारित विशेष जागरुकता बैठकें आयोजित की गईं. इन बैठकों में अभिभावकों को ऐप की उपयोगिता, बच्चों की सीखने की प्रगति देखने और घर पर सीखने का वातावरण तैयार करने के बारे में विस्तार से बताया गया.
केंद्रवार ऐप इंस्टॉलेशन इस प्रकार रहा:
कुम्भकोट: 9 में से 6 अभिभावकों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल
गरीबा: 10 में से 9 अभिभावकों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल
भूतबेड़ा: 6 में से 6 अभिभावकों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल
बैठक में NEP 2020 के अनुरूप बच्चों की प्रारंभिक साक्षरता (FLN), अभिभावक की भूमिका और घर पर सीखने (Home Learning) के महत्व पर विशेष बल दिया गया. शिक्षकों ने कहा कि सीखने की अधिकांश नींव घर पर ही बनती है. और अभिभावकों का हर छोटा सहयोग बच्चे के विकास में बड़ी भूमिका निभाता है.
इस मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच और पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अभिभावकों के लिए बच्चों की शिक्षा का सबसे सरल और उपयोगी माध्यम बन चुका है. टॉप पेरेंट्स ऐप इसी डिजिटल परिवर्तन का महत्वपूर्ण कदम है.
आह्वान संस्था और विद्यालय टीम के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों ने मैनपुर विकासखंड में अभिभावक–बालक–शिक्षक सहभागिता को नई दिशा प्रदान की है. टॉप पेरेंट्स ऐप के माध्यम से घर–विद्यालय सीखने का रिश्ता और अधिक मजबूत हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



