सिलतरा के SKS इस्पात में हादसा, भाईदूज के दिन दो बहनों ने खोया इकलौता भाई, ग्रामीणों का नारेबाजी कर प्रदर्शन, 50 लाख मुआवजा की मांग

Accident at SKS Ispat in Siltara; two sisters lose their only brother on the day of Bhai Dooj. Villagers stage a protest, raising slogans and demanding a compensation of ₹50 lakh.

सिलतरा के SKS इस्पात में हादसा, भाईदूज के दिन दो बहनों ने खोया इकलौता भाई, ग्रामीणों का नारेबाजी कर प्रदर्शन, 50 लाख मुआवजा की मांग

रायपूर : रायपुर राजधानी से लगे औदयोगिक इलाके के पास धरसींवा में स्थित औद्योगिक इकाइयों में आए दिन हादसों की खबर सामने आती है. भाई दूज के पर्व पर भी सिलतरा की एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां काम करने वाले 23 साल के जामवंत वर्मा की आग में गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई. युवक अपनी दो बहनों का इकलौता भाई और माता-पिता का सहारा था.
मिली जानकारी के मुताबिक जामवंत वर्मा आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया. इलाजे के लिए उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सुबह करीब 6 बजे बड़ी तादाद में ग्रामीण फैक्ट्री के सामने पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया.
प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के सामने प्रमुख पर 3 मांगें रखी. मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. मृतक की दोनों बहनों की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च उठाया जाए. मृतक के माता-पिता को पेंशन दी जाए. फिलहाल प्रशनकारियों की मांग और मामले को लेकर कोई स्पष्टीकरण प्रबंधन की ओर से सामने नहीं आया है. समाचार मिलते तक गेट के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी था. सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb