शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर वादे से मुकरा, मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी उमाशंकर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Accused Umashankar was arrested and jailed by Mandir Hasaud police for raping a minor under the pretext of marriage and reneging on his promise after she became pregnant.
रायपुर : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने पर वादे से मुकरने वाले आरोपी को मंदिर हसौद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी उमाशंकर साहू उम्र 23 साल निवासी सौंनपैरी ने मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता गर्भवती हो गई. तब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया. आरोपी उमाशंकर साहू अपने वादे से साफ मुकर गया और उसे प्रताड़ित करने लगा.
पीड़िता और उसके परिजनों ने मंदिर हसौद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई. मामले की संवेदनशीलता और पीड़िता के नाबालिग होने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया.
थाना प्रभारी आशीष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर सौंनपैरी से आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



