महिला को जान से मारने एवं बदनाम करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म, पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Woman forcibly raped after being threatened with death and defamation; police took swift action, arrested the accused, Santosh, and sent him to jail.
बलौदाबाजारl-भाटापारा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की जा रही है. इसी कड़ी में थाना गिधौरी-टूण्डरा पुलिस द्वारा महिला को जान से मारने एवं बदनाम करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता द्वारा थाना गिधौरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी संतोष कुमार साहू द्वारा उसके घर में घुसकर बदनाम करने और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म किया गया. आरोपी द्वारा लगातार डरा-धमकाकर महिला के सांथ दुष्कर्म किया गया.
पीड़िता की शिकायत पर थाना गिधौरी-टूण्डरा में अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला फौरन जांच में लिया गया. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया. पुख्ता सबूत सबूत पाए जाने पर आरोपी को 25 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



