ऑनलाइन गेम की लत, दोस्त से कर्ज और फिर जुर्म की राह, दिनदहाड़े ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, लुटेरा हितेश गिरफ्तार

Addiction to online games, debt from a friend and then the path of crime, police made a shocking disclosure of jewellery theft in broad daylight, robber Hitesh arrested

ऑनलाइन गेम की लत, दोस्त से कर्ज और फिर जुर्म की राह, दिनदहाड़े ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, लुटेरा हितेश गिरफ्तार

राजिम : गरियाबंद जिला में राजिम के ओम ज्वेलरी दुकान से 41 हजार रुपए की सोने की चेन उड़ाने वाले चोर को गरियाबंद पुलिस ने धर दबोचा है. आरोपी का तरीका और जुर्म की वजह जानकर खुद पुलिस भी चौंक गई. 19 साल का आरोपी हितेश ओग्रे ने महज़ ऑनलाइन गेम में पैसा हारने और दोस्तों से लिए कर्ज की वजह से चोरी जैसे जुर्म की राह पकड़ ली थी.
चोरी की वारदात 21 जून को उस समय सामने आई जब राजिम की मशहूर ओम ज्वेलरी व्यवसायी प्रभात सोनी ने थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान से एक अज्ञात युवक सोने की चेन दिखाने के बहाने आया और 4.250 ग्राम सोने की चेन कीमत करीब ₹41,000 चोरी कर फरार हो गया.
जांच में सामने आया कि आरोपी ने चोरी की शुरुआत एक मोटरसाइकिल चोरी से की थी. 19 जून को अभनपुर के एक हॉस्पिटल से हीरो होंडा स्प्लेंडर CG07 BQ 0508 चोरी कर वह जगदलपुर रोड होते हुए चारामा पहुंचा. जहां उसने कई ज्वेलरी दुकानों की रेकी की लेकिन नाकाम रहा. इसके बाद नगरी और फिर गरियाबंद पहुंचा हर जगह उसकी निगाह ज्वेलरी पर थी.
आखिरकार राजिम में उसकी साजिश कामयाब हुई. आरोपी ने दो-तीन दुकानों की रेकी के बाद ओम ज्वेलरी को निशाना बनाया और मौका पाकर चेन लेकर चंपत हो गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत साहू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. मुखबिरों को सक्रिय किया गया और साइबर टीम को भी जोड़ा गया. 29 जून को आरोपी हितेश ओग्रे को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम में लाखों हार चुका था और कर्ज में डूब चुका था. आर्थिक दबाव ने उसे जुर्म की तरफ धकेल दिया.
बरामद सामान और गिरफ्तार आरोपी की पहचान
आरोपी के कब्जे से बरामद
4.250 ग्राम सोने की चेन (कीमत ₹41,000)
चोरी की मोटरसाइकिल (कीमत ₹25,000)
मोबाइल फोन (कीमत ₹10,000)
कुल बरामद संपत्ति – ₹76,000
गिरफ्तार आरोपी
नाम: हितेश ओग्रे पिता: कुमरमणी ओग्रे उम्र 19 साल, पता: ग्राम खपरीडिह, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB