एसपी कार्यालय के सामने चाय की गुमटी पर सरपंच के पति ने की खुदकुशी, दुकान में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sarpanch's husband committed suicide at a tea stall in front of SP office, body found hanging from a noose in the shop, police engaged in investigation
जगदलपुर : जगदलपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित एसपी कार्यालय के सामने बनी एक चाय गुमटी में रविवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कवारास निवासी मृतक ग्राम पंचायत कावापाल का सरपंच पति कमलोचन बघेल सुबह को घूमने निकले राहगीरों ने गुमटी के पास फंदे से लटका देखा. जिसके बाद तत्काल पुलिस को खबर\ दी गई।
मृतक का इलाज डिमरापाल अस्पताल में चल रहा था और वह आज सुबह करीब 5:30 बजे वहां से निकला था.
मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा जा गे. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है. मृतक के पारिवारिक और मानसिक हालत को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



