खेल जगत में उभरता सितारा: 14 वर्षीय अंसार अहमद का स्टेट टूर्नामेंट में चयन, बालोद सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम करेंगे रोशन
A Rising Star in the World of Sports: 14-Year-Old Ansar Ahmed Selected for State Tournament; Set to Bring Glory to Balod and All of Chhattisgarh.
बालोद : प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, और जब जुनून के साथ गुरुओं का मार्गदर्शन तथा बड़ों का आशीर्वाद मिल जाए, तो कामयाबी के दरवाजे खुद ब खुद खुल जाते हैं. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बालोद के होनहार खिलाड़ी अंसार अहमद ने.
अंतर-शालेय 14 वर्ष संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंसार ने राज्य स्तरीय (स्टेट) टूर्नामेंट के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है. उनकी इस कामयाबी से न सिर्फ बालोद जिला बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन होने की उम्मीद जगी है.
खेल के मैदान में दिखाया जौहर:
बालोद में आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के स्कूली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बालोद के कृष्णा किंडरगार्डन स्कूल के छात्र अंसार अहमद (पिता: जिले के जाने-माने अधिवक्ता आफताब अहमद) ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और स्टेट टीम में अपनी जगह बनाई.
बड़ों का आशीर्वाद और गुरुओं का मार्गदर्शन ही कामयाबी की कुंजी:
अपनी इस शानदार कामयाबी का श्रेय अंसार ने बेहद सादगी और विनम्रता के साथ अपने दादाजी हाजी खलील अहमद के आशीर्वाद, परिवार की सपोर्ट और अपने खेल गुरुओं (कोच) के कुशल मार्गदर्शन को दिया है.
अंसार ने विशेष रूप से अपने कोच पारस सर, दीपक दुबे सर, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद किशोर मेहरा सर, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सपन जेना सर, जिला खेल समन्वयक जहीरूद्दीन सर, भावेश सर, सूर्यकांत सिन्हा सर (व्यायाम शिक्षक), सौरभ शर्मा सर (व्यायाम शिक्षक) के साथ-साथ अपने स्कूल की प्रिंसिपल रीना चोपड़ा, काजल चोपड़ा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है. जिनके प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया.
उज्ज्वल भविष्य की कामना और हौसला अफ़ज़ाई:
अंसार अहमद की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ दी हैं. ऐसे प्रतिभावान बच्चों को यदि सही समय पर उचित खेल सुविधाएँ और संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ, तो ये आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का परचम लहरा सकते हैं.
ईश्वर से प्रार्थना है कि अंसार का यह खेल सफर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित करे. उनका भविष्य उज्ज्वल हो और वे सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हुए अपने परिवार व प्रदेश का नाम हमेशा रोशन करते रहें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



