पीडीएस चावल को अवैध तरीके से बेचने वालों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, धमतरी में 10 क्विंटल जब्त, 3 दुकान भी सील
Administration takes big action against those selling PDS rice illegally, 10 quintals seized in Dhamtari, 3 shops also sealed
धमतरी : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने पी डी एस के चावल को बेचने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए धमतरी के विंध्यवासिनी मंदिर के पास अमन अनाज भंडार में पीडीएस के चावल को अवैध तरीके से बेचने की शिकायतमिलने पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई. कलेक्टर के आदेशानुसार एसडीएम पीयूष तिवारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा अमन अनाज भंडार का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान अनाज भंडार के संचालक लोकेश देवांगन और सहायक द्वारा अपने बयान में कबूल किया कि यह चावल पीडीएस का है. पीडीएस चांवल के 20 कट्टा (भरती 50 कि ग्रा) के 10 क्विंटल को संयुक्त दल ने जब्त किया. इसके साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत जब्त चांवल का सैंपल जांच के लिए नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय भेजा जाएगा. अमन अनाज भंडार के 3 दुकान को खाद्य विभाग एवं राजस्व की टीम के द्वारा सील किया गया है.
संयुक्त निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे, सहायक खाद्य अधिकारी बी के ध्रुव ,खाद्य निरीक्षक निलेश चंद्राकर और वैभव कोराटिया शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



