नवागांव में नदी किनारे कथित तंत्र क्रिया, ग्रामीणों को आता देख अधिकांश लोग मौके से फरार, पुलिस की हिरासत में दो आरोपी, पूछताछ जारी

Alleged occult rituals were being performed by the riverside in Navagaon; most individuals fled the scene upon seeing villagers approach. Two accused are in police custody, and questioning is underway.

नवागांव में नदी किनारे कथित तंत्र क्रिया, ग्रामीणों को आता देख अधिकांश लोग मौके से फरार, पुलिस की हिरासत में दो आरोपी, पूछताछ जारी

खैरागढ़ : खैरागढ़ जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर मुतेड़ा नवागांव में आमनेर नदी किनारे कथित तंत्र क्रिया करते कुछ लोगों को ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों को आता देख ज्यादातर लोग मौके से फरार हो गए. जबकि दुर्ग निवासी अर्जुन चौहान और बरबसपुर निवासी कन्हैया लाल साहू पकड़ में आ गए. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.
कन्हैया लाल साहू ने बताया कि 8 लोग यहां धन निकालने पहुंचे थे उसने ग्राम अवेली निवासी बलवंत साहू को कथित मुख्य सरगना बताते हुए दुर्ग, दल्ली राजहरा समेत अन्य क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की जानकारी दी. मिडिया के लोग रात 9 बजे कमर तक भरे नदी के पानी को पार कर मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के मुताबिक यहां पहले भी ऐसी गतिविधियां हुई हैं. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb