पिकअप ने युवकों को रौंदा, शादी समारोह में खाना परोस रहे लोगों को नशेड़ी ड्राइवर ने कुचला, मची आफरा-तफरी, 5 घायल, 3 की हालत नाजुक

Pickup ran over youths, drunk driver crushed people serving food at a wedding ceremony, chaos ensued, 5 injured, 3 in critical condition

पिकअप ने युवकों को रौंदा, शादी समारोह में खाना परोस रहे लोगों को नशेड़ी ड्राइवर ने कुचला, मची आफरा-तफरी, 5 घायल, 3 की हालत नाजुक

बालोद : बालोद जिले में रात 10 बजे पिकअप नंबर MH49 AT 8665 के चालक ने शादी घर में वाहन घुसा दी। इस दौरान खाना खा रहे 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि, आरोपी ड्राइवर शराब के नशे में था. पूरा मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी गांव का है.
घटना के बाद वाहन चालक पोषण लाल पटेल फरार होने वाला था. जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया. वहीं पांच घायलों में दो को मामूली चोट और तीन को ज्यादा चोट लगी है. जिसमें तोकेंद्र कुमार, दिनेश कुमार और योगेश कुमार शामिल हैं. योगेश को ज्यादा चोट लगी है. जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने प्रार्थी घायल दिनेश की रिपोर्ट पर धारा 281 ए, 125 लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

वहीं शनिवार को ग्राम हल्दी में शादी समारोह में खाना खाने से 51 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. जिनमें एक साल से लेकर 16 साल के उम्र के 43 बच्चे और 8 वयस्क बच्चे शामिल हैं. बूंदी खाने के बाद सभी को उल्टी व दस्त शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जिला मेडिकल कॉलेज के डीन कमल किशोर सहारे ने बताया कि, रात में एक के बाद एक लगातार मरीज आते रहे। अस्पताल में डॉक्टरों व पेडयरिंग की टीम ने मरीजों का इलाज शुरू किया. जहां 3 बच्चों की हालत नाजुक थी. लेकिन अब उन पर नियंत्रण पा लिया गया है. फिलहाल सभी मरीजों की हालत सामान्य है. खराब खाने के कारण इनकी तबीयत बिगड़ी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB