एम्स हॉस्पिटल के कर्मचारी के साथ लूट, दुसरे मामले में कट्टा दिखाकर लूटपाट, दोनों मामलों में रायपुर में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
An AIIMS hospital employee was robbed, and in another case, a robbery at gunpoint. Two accused arrested in Raipur in both cases, one absconding.
रायपुर : रायपुर में एम्स हॉस्पिटल के कर्मचारी के साथ राजकुमार कॉलेज के सामने लूट को अंजाम देना वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है. वहीँ दुसरे मामले में रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में कट्टा दिखाकर लूट की घटना को दो आरोपियों ने अंजाम दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरा आरोपी फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
पहला मामला
प्रार्थी नरेन्द्र ठाकुर ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एम्स अस्पताल रायपुर में क्लर्क के पद पर कार्य करता है. और 17 नवम्बर 2025 के शाम 6 बजे ड्यूटी से वापस जी.ई. रोड से अपने घर सेमरिया अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था. तभी राजुकमार कालेज के सामने किसी काम से रुका था. इसी दौरान एक अज्ञात लडका प्रार्थी के दोपहिया वाहन के पास आकर उसे आगे तक छोड़ने के लिए कहा जिस पर प्रार्थी द्वारा उसे अपने दोपहिया वाहन के पीछे में बैठाकर पुरानी शराब भठठी आश्रम तिराहा के पास में छोड़ा तभी उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के दोपहिया वाहन की चाबी वाहन से निकाल कर अपने पास रख लिया गया और प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए अपने पास रखे चाकू को दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के जेब में रखे नगदी रकम को लूट कर फरार हो गया .इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 345/25 धारा 296, 351(2), 304(2) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन औरथाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए वारदात के बारे में प्रार्थी और उसके आसपास के लोगों से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही मामले में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपियों की निशानदेही करने के प्रयास किये जा रहे थे. इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पहचान रतन उर्फ राज महानंद के रुप में करते हुए आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया. आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले जेल में रह चुका है.
गिरफ्तार आरोपी
रतन उर्फ राज महानंद पिता धरमु महानंद उम्र 20 साल निवासी रामकुंड उडिया वस्ती थाना आजाद चौक जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
दूसरा मामला
रायपुर : रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में कट्टा दिखाकर लूट की घटना को दो आरोपियों ने अंजाम दिया. पीड़ित की शिकायत पर मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरा आरोपी फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित उज्ज्वल निषाद ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 सितम्बर को जीई रोड NIT के पास एटीएम में पैसा जमा करने अपने दोस्त के साथ गया था। तकनीकी खराबी की वजह से पैसा जमा नहीं हो पाने के कारण वापस अपने घर स्कूटी से कुकुरबेडा होते हुए सरोना जा रहा था. रास्ते में कुकुरबेडा डुमरतालाब विप्र कालेज के पास दोपहिया वाहन सवार 2 बदमाश चेहरे में कपड़ा बांधे पीछे से आए और उनका रास्ता रोककर अपने पास रखे बंदूक को दिखाकर 4500 रुपये को लूट फरार हो गए.
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 211/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया. वारदात की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरु की. थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर आस-पास के लोगों से पूछताछ की. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया. मुखबीर लगाकर भी अज्ञात अरोपियों की तलाश की जा रही थी. साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के दोपहिया वाहन की भी जानकारी जुटाई जा रही थी.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली. टीम के सदस्यों द्वारा कबीर नगर निवासी हरमीत सिंह को पकड़ा गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी दीपक तिवारी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया. साथ ही देशी कट्टा आरोपी दीपक तिवारी का होना बताया.
आरोपी हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की नगद रकम 3700 रुपये, वारदात में इस्तेमाल 1 नग दोपहिया वाहन, 1 नग देशी कट्टा और 2 नग जिन्दा कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई. मामले में शामिल 1 आरोपी दीपक तिवारी फरार है. जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
हरमीत सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 28 साल निवासी ज्ञान भारती स्कूल के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



