नदी में नहाने गए मामा और 12 वर्षीय भांजी की डूबने से मौत, सदमे में परिवार, गांव में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
An uncle and his 12-year-old niece drowned while bathing in a river, leaving the family in shock and the village in mourning. Police are investigating, and security arrangements are being questioned.
सरगुजा : अंबिकापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जहां मेण्ड्रा नदी में नहाने के दौरान मामा और भांजी की डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है और इलाके में भी मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 साल की सिम्मी सोनी अपने परिवार के साथ अपने मामा के घर घूमने आई हुई थी. गर्मी के चलते परिवार के सदस्य मेण्ड्रा नदी में नहाने के लिए गए थे. नहाते समय सिम्मी अचानक गहरे पानी की तरफ चली गई और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगी. उसे बचाने के लिए उसके मामा विनीत सोनी उम्र 45 साल ने नदी में छलांग लगा दी.
विनीत सोनी ने भांजी को बचाने की पूरी कोशिश की. लेकिन नदी का गहरा पानी और तेज बहाव दोनों पर भारी पड़ गया. देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए. आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. गोताखोरों की मदद सेदोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए.
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. शुरुआती जांच में इसे एक हादसा माना जा रहा है. पुलिस द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद परिवार में गहरा शोक है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
एक साथ दो सदस्यों की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है. गांव और आसपास के क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर दुख का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में कई स्थानों पर गहराई ज्यादा है. जिससे अक्सर इस तरह के हादसे हो जाते हैं. उन्होंने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के इंतजाम करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
यह घटना एक बार फिर नदी-तालाब में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने लाती है. खासकर बच्चों के साथ बड़े लोगों की निगरानी जरूरी होती है. ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



