धनंजय कुमार राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए के लिए चयनित, स्वर्ण पदक विजेता अब नोएडा में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

Dhananjay Kumar has been selected for the National University Boxing Championship; the gold medalist will now represent the district in Noida.

धनंजय कुमार राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए के लिए चयनित, स्वर्ण पदक विजेता अब नोएडा में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

कोरबा : ज्योति भूषण विधि महाविद्यालय कोरबा के छात्र धनंजय कुमार शुक्ला का चयन राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है. वे अगले महीने नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे. 15 सितंबर को डीपी विप्र लॉ कॉलेज बिलासपुर में हुए अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप में धनंजय कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया. बेहतरीन बॉक्सिंग तकनीक की बदौलत धनंजय कुमार का चयन नेशनल यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है. पाली पडनिया गांव में रहने वाले धनंजय कुमार के चयन पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कमला नेहरु महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती किरण चौहान, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर सहित जिला बॉक्सिंग संघ पदाधिकारियों ने धनंजय कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb