बाइक नहीं देने पर नाराज बेटे ने पिता पर टांगी से किया वार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Angry son attacked father with a sickle for not giving him the bike, police arrested the accused and sent him behind bars
रायगढ़ : रायगढ़ जिला में लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में मामूली विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता पर टांगी से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव का है
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जून की रात करीब 9:30 बजे 26 वर्षीय पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार ने बाइक की चाबी देने से इंकार करने पर अपने पिता गंभीर साय सिदार पर धारदार टांगी से वार कर उन्हें घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल हुए गंभीर साय को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित के मौखिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 118(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया. जिसके बाद पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक ईगेश्वर यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक सुमित एक्का एवं इलियास केरकेट्टा की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



